देहरादून में बड़ा हादसा टला, दो युवक बाल-बाल बचे

Listen to this article

देहरादून के कैनाल रोड–राजपुरा रोड पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों युवकों की जान बच गई।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दुर्घटना के चलते कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *