डाकपत्थर। राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) द्वारा डाकपत्थर पीजी कॉलेज में NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर हस्ताक्षर किए और NEET परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं, जिससे युवाओं का विश्वास परीक्षा प्रणाली से कमजोर होता है।
NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया।
अभियान में गगनदीप सिंह खालसा, अरशद अंसारी, शाहरुख, फैज़ल मलिक, आयुष सिंह, अंश, मयंक सहित कई छात्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




