देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में चल रही चर्चाओं और अटकलों के बीच गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री धामी और विधायक अरविंद पांडेय की एक साथ नाव की सवारी करते हुए तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जिनके बाद दोनों नेताओं के बीच बढ़ती नज़दीकियों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया था।
ताज़ा मुलाकात ने एक बार फिर इन चर्चाओं को हवा दे दी है। हालांकि इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन राजनीतिक जानकार इस मुलाकात के अपने-अपने मायने निकाल रहे हैं। फिलहाल तस्वीरों और मुलाकातों से इतना तो साफ है कि भाजपा के भीतर भाईचारे और समन्वय का संदेश देने की कोशिश दिखाई दे रही है।



