13 अगस्त को पहाड़ी जिलों में बारिश, 18 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने 13 अगस्त को प्रदेश के पहाड़ी जिलों के साथ ही हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 अगस्त को राज्य के पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मैदानी क्षेत्रों के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

14 अगस्त से भी जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक 14 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम खराब बना रह सकता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार 18 अगस्त तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की जानकारी लेकर ही आवाजाही करने और बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

About The Author