तेल कीमतों में राहत: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता, 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर नई दरें लागू

Listen to this article

नई दिल्ली। वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन विपणन कंपनी नायरा एनर्जी ने 1 जुलाई से पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की कटौती कर दी है। नई कीमतें कंपनी के देशभर में स्थित 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
कंपनी ने यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद लिया है। इससे निजी ईंधन स्टेशनों से पेट्रोल-डीजल भरवाने वाले लाखों उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी।
हालांकि, सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने फिलहाल अपने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में यह कटौती अभी केवल नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंपों पर ही लागू होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *