नैनीताल। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने जिले में किराए की बाइकों (रेंटल बाइक) के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
इसके साथ ही ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम भी लागू कर दिया गया है। अब जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को इस नियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए हैं।
प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और पर्यटकों सहित आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
नैनीताल में रेंटल बाइक पर रोक, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल




