शक्ति नहर हादसा: NDRF ने भी संभाला मोर्चा, रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू

विकासनगर। शक्ति नहर में वाहन गिरने की घटना के बाद अब NDRF की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पानी के तेज बहाव और नहर की गहराई के बीच NDRF जवान संभावित स्थानों पर सघन तलाश में जुटे हैं।

हादसे के बाद पुलिस, स्थानीय राहत-बचाव दल और अन्य टीमें पहले से ही मौके पर मौजूद हैं। NDRF के पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। टीम द्वारा आधुनिक उपकरणों की मदद से नहर में संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।

तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू टीम के सामने चुनौती बनी हुई है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर राहत-बचाव दल की नजर है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *