
मंगलवार सुबह कौडियाला और तीनधारा के बीच मलबा आने से मार्ग करीब दो घंटे तक बंद रहा। मार्ग सुबह करीब साढ़े 5 बजे बंद हुआ, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।

बताया गया कि मार्ग बंद होने के करीब एक घंटे बाद जेसीबी मौके पर पहुंची, जिसके बाद मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। करीब सवा सात बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। मार्ग खुलने के बाद यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
