भाजपा की नीतियों से त्रस्त होकर कई लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रीतम सिंह ने किया स्वागत

चकराता। विधानसभा एवं विकासखंड चकराता के अंतर्गत ग्राम मोहना और टाइगर फाल क्षेत्र में गुरुवार को आयोजित कांग्रेस सदस्यता कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के कई लोगों ने भाजपा की नीतियों से त्रस्त होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने नए सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया।

सदस्यता कार्यक्रम के दौरान ग्राम मोहना से दलीप सिंह चौहान, इन्द्र सिंह चौहान, संदीप सिंह चौहान, धन सिंह चौहान, माधू सिंह चौहान, प्रेम सिंह, गगन सिंह चौहान, अमन एवं शंशिया ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत सुजौऊ से विजय जोशी, सन्ता, राजू, गज्जू एवं जयपाल कांग्रेस परिवार से जुड़े। ग्राम पंचायत सावरा से मायाराम खन्ना, तोताराम, ठोलू राम, रणवीर सिंह खन्ना, अमर सिंह चौहान एवं जयपाल आर्य ने कांग्रेस की सदस्यता ली। वहीं ग्राम मिण्डाल से रविन्द्र ने भी कांग्रेस पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा।

नए सदस्यों का किया स्वागत

चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी से जुड़ने से संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आधार आम जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास है तथा क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने कांग्रेस की नीतियों एवं नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

स्थानीय लोगों ने किया आत्मीय स्वागत

कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय जनों ने चकराता विधायक प्रीतम सिंह का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया। विधायक ने स्थानीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का यह स्नेह और विश्वास उनके लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत देहरादून के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानितजन मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पार्टी के साथ लोगों का जुड़ना संगठन के लिए सकारात्मक संकेत है। कार्यकर्ताओं ने आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

जनता का विश्वास, कांग्रेस की ताकत।

About The Author