देहरादून। कयाकिंग एवं कैनोइंग खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रशिक्षण और उल्लेखनीय योगदान के लिए जौनसार-बावर के मुकेश शर्मा को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया।
मुकेश शर्मा लंबे समय से कयाकिंग एवं कैनोइंग खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने में योगदान दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
मुकेश शर्मा को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से जौनसार-बावर क्षेत्र में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
जौनसार-बावर के मुकेश शर्मा को मिला देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार
