राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कालिका मंदिर में सद्भावना एवं जनकल्याण भंडारे का आयोजन

Listen to this article

देहरादून। कांग्रेस नेता एवं पीसीसी सदस्य विनीत प्रसाद बंटू के नेतृत्व में तपोवन स्थित कालिका मंदिर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के जन्मदिवस के अवसर पर सद्भावना एवं जनकल्याण भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भंडारे में सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सेवा भाव से प्रसाद वितरण किया। वक्ताओं ने कहा कि जनसेवा, सद्भाव और भाईचारे का संदेश समाज में प्रेम, एकता और मानवता की भावना को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ganesh Godiyal, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, अश्वनी बहुगुणा, विनीत डोभाल सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author