देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक में आयोजित टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने महंत कृष्णा गिरी महाराज, महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज और टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री धामी ने भगवान टपकेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

