कालसी-चकराता स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 26 वर्षीय दिनेश की मौत

शंभू चौकी के समीप बोलेरो और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, गंभीर रूप से घायल युवक ने देहरादून के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

कालसी/साहिया। कालसी-चकराता स्टेट हाईवे पर शंभू चौकी के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर से जौनसार-बावर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान दिनेश पुत्र मदन सिंह, निवासी कोटी-बावर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दिनेश शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपनी बाइक से विकासनगर से अपने गांव कोटी-बावर जा रहे थे। इसी दौरान शंभू चौकी के समीप साहिया की ओर से विकासनगर जा रही एक बोलेरो गाड़ी से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिवार में पसरा मातम

26 वर्षीय दिनेश की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, क्षेत्र के लोगों में भी घटना को लेकर गहरा शोक है। एक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं।

हादसे की खबर मिलने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

दून वैली टाइम्स परिवार की ओर से दिवंगत दिनेश को भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

About The Author