देहरादून में प्रदेश के सभी नगर निगमों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा

Listen to this article

संवाददाता पुनीत रावत। देहरादून में शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह कैरा जी की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश के समस्त नगर निगमों की समीक्षा बैठक में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ। बैठक के दौरान प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों में संचालित विकास कार्यों की वर्तमान प्रगति, उनकी गुणवत्ता तथा आगामी विकास योजनाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया। शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के सम्मानित महापौरगणों के साथ नगर निगमों से संबंधित जनहित के विभिन्न विषयों, स्थानीय आवश्यकताओं एवं क्षेत्रीय समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में नगर क्षेत्रों के समग्र विकास, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु आवश्यक सुझाव भी साझा किए गए।

साथ ही संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण एवं मरम्मत, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, विद्युत सेवाओं की सुचारू उपलब्धता तथा कूड़ा निस्तारण जैसी मूलभूत जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में महापौर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल जी, महापौर हल्द्वानी श्री गजराज सिंह बिष्ट जी, महापौर रुद्रपुर श्री विकास शर्मा जी, महापौर ऋषिकेश श्री शंभू पासवान जी, महापौर हरिद्वार श्रीमती किरण जैसल जी, महापौर रुड़की श्रीमती अनिता अग्रवाल जी एवं महापौर श्रीनगर गढ़वाल श्रीमती आरती भंडारी जी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रदेश के नगर निकायों को अधिक सक्षम, स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं जनहितैषी बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है तथा नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *