नीट परीक्षा में असफलता से निराश छात्रा ने दी जान

Listen to this article

देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र की चंद्रमणि कॉलोनी में 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रिया कुमारी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, रिया पहले भी नीट परीक्षा दे चुकी थी, लेकिन चयन न होने के कारण वह काफी समय से मानसिक तनाव और निराशा में थी। मंगलवार को उसने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। नोट में रिया ने अपने माता-पिता के प्रति प्रेम व्यक्त करते हुए “मम्मी-पापा आई लव यू” लिखा है। साथ ही पढ़ाई में सफलता न मिलने से निराश होकर यह कदम उठाने का उल्लेख किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *