बेतालघाट में विधायक सरिता आर्या का विरोध, कैबिनेट मंत्री खजान दास को भी झेलना पड़ा जनाक्रोश

Listen to this article

नैनीताल। गत शुक्रवार बेतालघाट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्या का स्थानीय लोगों द्वारा जमकर विरोध किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री खजान दास को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विरोध के दौरान लोगों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
हालांकि इस मामले में जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *