नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण पर प्रशासन सतर्क, हेमकुंड व चारधाम यात्रा सुचारू

रुद्रप्रयाग, 21 जून। नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुए विवाद के बाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हेमकुंड साहिब यात्रा और चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं तथा कहीं भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है।
एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर के अनुसार गुरुद्वारे में सेवादारों और कुछ निहंग सिख यात्रियों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन, पुलिस और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति लगातार संवाद कर रही है। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए कहा कि गुरुद्वारे पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं किया गया है और न ही किसी को बंधक बनाया गया है।
प्रशासन के अनुसार गुरुद्वारे में लंगर सेवा, अरदास और अन्य धार्मिक गतिविधियां सामान्य रूप से जारी हैं तथा श्रद्धालुओं का आवागमन भी सुचारू बना हुआ है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *