गुप्तकाशी पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, बोलेरो पिकअप से 227 बोतल अवैध शराब बरामद

Listen to this article

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध मैकडावल व्हिस्की बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली गुप्तकाशी में मु.अ.सं. 24/2026 के तहत धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने कहा है कि जनपद में नशे के कारोबार और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

About The Author