देहरादून। डी.बी.एस. (पी.जी.) कॉलेज, देहरादून में छात्र संगठन NSUI द्वारा छात्रों के हितों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए अपनी समस्याओं और मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर किए।
इस दौरान NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और रोजगारोन्मुखी अवसर उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की मांग उठाई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड ने भी अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस छात्र-युवाओं के अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और उनके उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़ी है। संगठन ने आश्वासन दिया कि छात्रों की समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाकर समाधान के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा।





