वसुधारा ट्रैक पर लापता हुआ पुणे का 18 वर्षीय युवक सकुशल मिला, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू अभियान

Listen to this article

बद्रीनाथ। उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध वसुधारा ट्रैक पर ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए पुणे निवासी 18 वर्षीय युवक को SDRF उत्तराखण्ड ने त्वरित सर्च अभियान चलाकर सकुशल खोज निकाला।

जानकारी के अनुसार, ट्रैकिंग के दौरान युवक अपने परिजनों से बिछड़ गया था। सूचना मिलते ही थाना बद्रीनाथ ने SDRF को अवगत कराया, जिसके बाद टीम बिना विलंब किए घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में कठिन परिस्थितियों के बीच SDRF के जवानों ने व्यापक सर्च अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित खोजकर बद्रीनाथ कैंप पहुंचाया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां उसे उसके परिजनों से सकुशल मिलाया गया।

समय पर की गई कार्रवाई, पेशेवर दक्षता और समर्पित सेवा के लिए युवक एवं उसके परिजनों ने SDRF उत्तराखण्ड तथा जिला पुलिस का आभार व्यक्त किया।

एक बार फिर SDRF उत्तराखण्ड ने अपने आदर्श वाक्य “सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण” को चरितार्थ करते हुए मानव जीवन की रक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

About The Author