उत्तराखंड कांग्रेस की नई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी घोषित

Listen to this article
फाइल फोटो

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की Political Affairs Committee (राजनीतिक मामलों की समिति) के गठन को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की स्वीकृति के बाद महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा 7 जुलाई 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में समिति के गठन की घोषणा की गई।

नई समिति का उद्देश्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, राजनीतिक गतिविधियों में बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी रणनीति के साथ कार्य करना है।

समिति में कुमारी शैलजा, गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, करण माहरा, मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन कापड़ी, प्रकाश जोशी, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, मनोज तिवारी, विक्रम सिंह नेगी, रवि बहादुर, गोविंद सिंह कुंजवाल, नव प्रभात, प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह और ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी को सदस्य बनाया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के सभी राज्य स्तरीय फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष Ex-Officio Members के रूप में समिति का हिस्सा होंगे।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समिति के गठन का स्वागत करते हुए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि यह समिति संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *