देहरादून पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल, कांग्रेस नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Listen to this article

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन)  गुरुवार को सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचे। पहले उनका देहरादून हवाई मार्ग से पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण उनकी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। इसके बाद वे सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचे।
देहरादून पहुंचने पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी सासद शैलजा, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सदस्य सीईसी, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, सहप्रभारी मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं , कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। माना जा रहा है कि उनके उत्तराखंड दौरे के दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावी रणनीति और प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें होंगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *