डोईवाला में वृक्षारोपण अभियान, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ‘गिन्नी’ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Listen to this article

डोईवाला। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के केमरी स्थित त्रिदेव एनक्लेव में समिति द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ‘गिन्नी’ ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। ये न केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *