लच्छीवाला डायवर्जन पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी 120 बोतल इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की, कार सीज

डोईवाला।
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोईवाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक नेक्सन कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को लच्छीवाला डायवर्जन मार्ग पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक नेक्सन कार (UK14K-9646) की तलाशी लेने पर उसमें से इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की की 10 पेटियां (120 बोतल) बरामद हुईं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई गई है।
मामले में पुलिस ने संजय सिंह (47 वर्ष) पुत्र स्व. सुखी सिंह, निवासी वार्ड नंबर-01, कैलाश गेट, मुनि की रेती, जिला टिहरी गढ़वाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। शराब की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मु.अ.सं. 215/26 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक मुकेश कुमार
- कांस्टेबल वीर सिंह
- कांस्टेबल रमेश मैठानी
दून वैली टाइम्स




