‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत डोईवाला में युवाओं से गौरव सिंह ने किया संवाद

डोईवाला (देहरादून)। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह गिन्नी चौधरी ने अपने कार्यालय में “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत छात्र-छात्राओं एवं युवा साथियों से मुलाकात की। इस दौरान आगामी 17 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में युवाओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में युवाओं ने देशभर में सामने आए पेपर लीक, भर्ती घोटालों और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं जैसे मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित युवा साथियों का पंजीकरण भी कराया गया।

गौरव सिंह गिन्नी चौधरी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से 17 जुलाई के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने और शिक्षा व रोजगार से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज़ उठाने का आह्वान किया।

यह कार्यक्रम युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जनजागरूकता और संवाद के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक छात्र-छात्राओं एवं युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *