भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी, चकराता में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं

Listen to this article

देहरादून/चकराता। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से पहले चकराता विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती नजर आ रही हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह की उपस्थिति में देहरादून स्थित यमुना कॉलोनी आवास पर भाजपा छोड़कर कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा चकराता के विकासखंड चकराता अंतर्गत ग्राम जाड़ी निवासी शूरवीर सिंह स्याणा तथा विकासखंड कालसी के ग्राम ठाणा निवासी विपिन जोशी (सुपुत्र शोभाराम जोशी) ने भाजपा की नीतियों से असंतोष जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ली। दोनों नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर पार्टी के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी को क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।
इस दौरान ग्राम जाड़ी से शमशेर सिंह चौहान (स्याणा), ग्राम लोहारी से रतन प्रधान, मोहर सिंह राणा, रतन सिंह, श्याम दत्त वर्मा, उमादत्त जोशी और संजय चौहान सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं का दावा है कि चकराता विधानसभा क्षेत्र में लगातार लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही क्षेत्र में राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। विधायक प्रीतम सिंह और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह संगठन विस्तार, जनसंपर्क और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के अभियान में लगातार सक्रिय हैं, जिससे चकराता विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्माने लगा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *