उत्तराखंड के ऐतिहासिक सिल्कयारा टनल रेस्क्यू पर बनेगी फिल्म, आमिर खान करेंगे प्रोड्यूस

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हुए देश के सबसे चर्चित और चुनौतीपूर्ण सिल्कयारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन की कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। इस ऐतिहासिक रेस्क्यू मिशन पर आधारित फिल्म ‘सिल्कयारा 41’ का निर्माण अभिनेता और निर्माता आमिर खान करेंगे, जबकि ‘बजरंगी भाईजान’ और ’83’ जैसी फिल्मों के निर्देशक कबीर खान इसका निर्देशन करेंगे।
फिल्म की कहानी वर्ष 2023 में उत्तरकाशी की सिल्कयारा सुरंग में 17 दिनों तक फंसे 41 श्रमिकों के साहस, धैर्य और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए गए अभूतपूर्व रेस्क्यू अभियान पर आधारित होगी। इस अभियान ने पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।
फिल्म में अंतरराष्ट्रीय टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स की अहम भूमिका और रेस्क्यू अभियान के दौरान भारतीय एजेंसियों, इंजीनियरों, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, बीआरओ तथा विभिन्न विशेषज्ञ टीमों के समन्वित प्रयासों को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी ऑस्ट्रेलिया में तैयार की गई है और इसका निर्माण एक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी के सहयोग से किया जाएगा। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली ‘सिल्कयारा 41’ का उद्देश्य दुनिया के सामने इस ऐतिहासिक रेस्क्यू ऑपरेशन की वास्तविक और प्रेरणादायक कहानी प्रस्तुत करना है।
सिल्कयारा रेस्क्यू ऑपरेशन को भारत के सबसे सफल और जटिल बचाव अभियानों में गिना जाता है, जिसने संकट की घड़ी में तकनीक, टीमवर्क और मानवीय जज़्बे की मिसाल कायम की थी। अब यही कहानी सिनेमाघरों के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *