दिनेश चांदना को जौनसार-बावर पंजाबी महासभा का अध्यक्ष बनाए जाने पर जताया आभार

दिनेश चांदना को जौनसार-बावर क्षेत्र की पंजाबी महासभा का अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने अपने समस्त चकराता परिवार एवं उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों का दिल से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने उत्तरांचल पंजाबी महासभा गढ़वाल के अध्यक्ष पंकज मेसन जी, महामंत्री राजीव सच्चर जी एवं देहरादून जिलाध्यक्ष पंकज दीदान जी का विशेष रूप से धन्यवाद किया और संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए कृतज्ञता जताई।

उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसके लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करने का प्रयास करेंगे।

About The Author