भाजपा–कांग्रेस आमने-सामने: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर किया कूच

Listen to this article

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के घेराव के विरोध में बुधवार को देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर कूच के लिए निकले। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने की स्थिति बनने पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बीच संभावित टकराव को टाल दिया गया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हाल के घटनाक्रम में छात्र-छात्राओं और युवाओं के साथ पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया तथा उसके विरोध में आवाज उठाने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से जनविरोधी नीतियों का विरोध करता रहेगा। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया गया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, अश्वनी बहुगुणा, प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह, सूरत सिंह नेगी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, आशा मनोरमा डोबरियाल, राजेश चमोली, पिया थापा, शोभा राम सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दून वैली टाइम्स

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *