दून वैली टाइम्स | देहरादून
जनपद में रात्रि से जारी भारी वर्षा के बीच जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सुबह से ही फील्ड में सक्रिय रहे। उन्होंने सबसे पहले नंदा की चौकी पुल पर क्षतिग्रस्त एप्रोच वॉल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तीन घंटे के भीतर एप्रोच वॉल को बहाल करने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सोडा सरोली पहुंचे, जहां वर्षा से क्षतिग्रस्त पीएमजीएसवाई सड़क को तत्काल खोलने के निर्देश दिए। वहीं, मलबा आने से बंद थानों मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
जिलाधिकारी लगातार फील्ड में रहकर वर्षा से हुई क्षति का जायजा ले रहे हैं और संबंधित विभागों को राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दे रहे हैं।




