26 अगस्त को उत्तराखंड में बारिश का दौर रहेगा जारी, तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 26 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका भी व्यक्त की गई है।

27 और 28 अगस्त को भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त को पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 28 अगस्त को भी पर्वतीय जिलों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने का अनुमान है।

भूस्खलन और सड़क बाधित होने की चेतावनी

मौसम विभाग ने 25 से 29 अगस्त के दौरान भारी बारिश और बारिश के तीव्र दौर को देखते हुए संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, नदियों-नालों के उफान तथा सड़कों के बाधित होने की आशंका जताई है। लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।

About The Author