भाजपा युवा नेता रितेश का आरोप—“मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास”

विकासनगर। भाजपा के युवा नेता रितेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर अपनी छवि धूमिल किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा नेत्री रचिता ठाकुर पर सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें और उनके परिवार को कथित तौर पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

रितेश ने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्होंने रचिता ठाकुर से ऐसा क्या गलत कहा, जिसके बाद उनके और उनके परिवार के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उन्हें “खनन माफिया” और “तेरी औकात” जैसे शब्द कहे गए। साथ ही, उनके परिवार की महिलाओं के संबंध में भी कथित आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया।

भाजपा युवा नेता ने अपनी पोस्ट में संबंधित टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कथित टिप्पणियों से उनकी और उनके परिवार की सामाजिक एवं राजनीतिक छवि प्रभावित हो रही है।

हालांकि, मामले में रचिता ठाकुर का पक्ष सामने आना बाकी है। सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि दून वैली टाइम्स नहीं करता है।

About The Author