डीएम और जिला खान अधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन पर शिकंजा

विकासनगर। जिलाधिकारी देहरादून एवं जिला खान अधिकारी देहरादून के निर्देश पर अवैध खनन और उपखनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई की।

सहायक खनिज पर्यवेक्षक शिव नेगी के नेतृत्व में टीम ने विकासनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर और एक पिकअप वाहन को पकड़ा। दोनों वाहनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए धर्मावाला एवं हरबर्टपुर पुलिस चौकी की सुपुर्दगी में दिया गया।

खनन विभाग के अनुसार ट्रैक्टर पर ₹22,400 तथा पिकअप वाहन पर ₹10,800 का जुर्माना लगाया गया। दोनों वाहनों पर कुल ₹33,200 की कार्रवाई की गई।

खनन विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं उपखनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About The Author