रसगुल्ला खाने के शौकीनों के लिए चौंकाने वाली खबर, फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

हरिद्वार। अगर आप भी रसगुल्ले खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपको हैरान कर सकती है। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र के सोहलपुर गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रसगुल्ला फैक्ट्री पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे रसगुल्लों और खाद्य सामग्री की जांच की। विभाग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मिठाई कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जांच के दौरान लिए गए नमूनों और आगे की कार्रवाई की जानकारी रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।

About The Author