गल्जवाड़ी में हरितालिका तीज उत्सव में शामिल हुए प्रीतम सिंह

विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ, मातृशक्ति को दी तीज की शुभकामनाएं

देहरादून, 12 सितंबर। चकराता विधायक एवं प्रदेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह शनिवार को विधानसभा मसूरी क्षेत्र के ग्राम गल्जवाड़ी स्थित इंद्रानगर सामुदायिक मिलन केंद्र में आयोजित हरितालिका तीज उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सदस्य चंद्रोटी गोविंद सिंह पुंडीर, ग्राम प्रधान गल्जवाड़ी हरिकला पुन एवं ग्राम के सम्मानितजनों की ओर से किया गया।

प्रीतम सिंह ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति एवं ग्रामवासियों को हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीज जैसे पर्व हमारी समृद्ध सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक हैं और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं समृद्धि का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, पछुवादून जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय किशोर, प्रदेश महामंत्री सोनिया आनंद रावत, मालसी पार्षद सुमेंद्र बोरा सहित कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों एवं ग्रामवासियों द्वारा किए गए स्वागत और सम्मान के लिए प्रीतम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About The Author