CBSE बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से होंगी शुरू, 10वीं के 83 और 12वीं के 121 विषयों की होगी परीक्षा

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी 16 फरवरी से दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में तैयारियां तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं के विद्यार्थी कुल 83 विषयों की परीक्षा देंगे, जबकि कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 121 विषय निर्धारित किए गए हैं। बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएंगी।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करेगा। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी पूरी करें और समय रहते प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्र तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर लें।

बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में छात्रों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और अभ्यास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

About The Author