दून वैली टाइम्स की खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, डीएम मयूर दीक्षित ने जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Listen to this article

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर कई फीट तक पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मुद्दे को दून वैली टाइम्स द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय नजर आया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं मौके पर पहुंचे और शहर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बारिश के दौरान हरिद्वार के कई प्रमुख मार्ग और रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए, जिससे वाहन बीच सड़क में फंस गए और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के समय यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। थोड़ी देर की बारिश में ही शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाना नगर निगम की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में भी जलभराव की भयावह स्थिति साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नालों की नियमित सफाई, जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने और बरसात से पहले प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित करने की मांग की है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए तथा भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्थायी कार्ययोजना तैयार की जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *