बिग ब्रेकिंग | चमोली में टनल हादसा, 20 से अधिक मजदूर सुरंग में फंसे

चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की सहायक कंपनी एचसीसी द्वारा निर्माणाधीन डीआरटी (DRT) टनल के अंदर मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के समय सुरंग में कार्य कर रहे 20 से अधिक मजदूर अंदर फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार के अनुसार, सुरक्षित निकाले गए सभी मजदूरों को चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ बचाव कार्य में जुटी हैं और फंसे हुए मजदूरों को जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

दून वैली टाइम्स इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही कोई आधिकारिक अपडेट सामने आएगा, आपको सबसे पहले जानकारी दी जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *