देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत देते हुए अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष से बढ़ाकर 25 वर्ष कर दी है। इस फैसले से अब अधिक संख्या में अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
इस निर्णय का स्वागत करते हुए अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला लंबे समय से युवाओं की मांग थी और इससे हजारों अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा।
सरकार के इस निर्णय को युवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अभ्यर्थियों ने भी आयु सीमा बढ़ाए जाने पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।




