नवाबगढ़ में सीसी रोड का हुआ लोकार्पण

Listen to this article

देहरादून। जिला पंचायत नवाबगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत नवाबगढ़ की पहाड़ी गली में निर्मित नई सीसी रोड का रविवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संजय किशोर ने स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में सड़क का उद्घाटन किया और क्षेत्रवासियों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलने पर खुशी व्यक्त की।
यह सड़क राज्य वित्त आयोग के 15वें वित्त अनुदान वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत योजना के तहत लगभग 4 लाख रुपये की लागत से बनाई गई है। निर्माण कार्य पहाड़ी गली से ओमप्रकाश एवं मनीष के घर की ओर जाने वाले मार्ग पर कराया गया है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही अब अधिक सुगम होगी।
लोकार्पण के दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय किशोर ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर सड़क, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए जिला पंचायत का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *