विकासनगर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कोटा में छात्रों के साथ किए गए संवाद के प्रमुख विचारों को साझा करते हुए विद्यार्थियों से उनके सुझाव और समस्याएं सुनीं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य, पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था, रोजगार के अवसरों और उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पछवादून संजय किशोर, उत्तराखंड युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमित रमोला, विधानसभा उपाध्यक्ष समीर अंसारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हर्ष गुरंग, जिला महामंत्री फुरकान अहमद, अभिराजन, अमरदीप मजीठिया सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव भी साझा किए।





