राजधानी में बढ़ते गोलीकांड के खिलाफ कांग्रेस का जन सुरक्षा न्याय मार्च, सरकार पर साधा निशाना

देहरादून। राजधानी देहरादून में लगातार सामने आ रही गोलीकांड की घटनाओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को “जन सुरक्षा न्याय मार्च—सुरक्षित राजधानी, जवाबदेह सरकार” का आयोजन किया। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पथरी बाग चौक से लाल पुल चौक तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी में आमजन की सुरक्षा और मजबूत कानून-व्यवस्था की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देहरादून जैसे शहर में लगातार गोलीकांड और आपराधिक घटनाओं का सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। राजधानी की जनता को डर के माहौल में रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम नागरिकों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में जीवन जीने का अधिकार है। सरकार को कानून-व्यवस्था को लेकर जवाबदेही तय करनी चाहिए और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर जनता के बीच विश्वास मजबूत करना सरकार और पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ अपराधियों में कानून का भय पैदा किया जाए, ताकि आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

इस अवसर पर रीठामंडी पार्षद इताद खान, वसीम मकरानी, आदर्श सूद, कैलाश ठाकुर, मनीष धीमान, सतेंद्र, गगन चाचर, मुरसलीन, हरि शंकर, समीर कुमार, अनिल शर्मा, लक्ष्य गोयल, अभिनव, अभिषेक डोबरियाल, गौरव रावत, नितिन उनियाल, विकास यादव, उदय यादव, सोनू, कुसुम रावत, अनीता सकलानी, रुचि रौतेला, नंदिता गढ़िया, अनुराधा, बबीता, सीमा, कुसुम और विजया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मार्च में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं, युवा साथियों और स्थानीय लोगों की भी भागीदारी रही। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

About The Author