डाकपत्थर में आधी रात पुलिस का प्रहार, 10.28 ग्राम स्मैक के साथ सहसपुर का युवक गिरफ्तार

विकासनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत डाकपत्थर पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 10.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशिफ पुत्र इकबाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी सहसपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर की रात करीब 1:32 बजे चौकी प्रभारी डाकपत्थर उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम झूलापुल डाकपत्थर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

नशे की पूर्ति के लिए बेचता था स्मैक

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह स्वयं नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए स्मैक बेचने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बरामद स्मैक कुंजा निवासी एक महिला से खरीदकर लाने की बात भी बताई है। महिला की भूमिका की जांच करते हुए पुलिस ने उसके संबंध में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले भी दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आशिफ के खिलाफ सेलाकुई और सहसपुर थानों में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  • उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी डाकपत्थर
  • कांस्टेबल रविन्द्र चौहान

About The Author