कोटद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं संग आत्मीय संवाद, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

पुनीत रावत 

कोटद्वार नगर निगम महापौर शैलेन्द्र रावत द्वारा भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक कार्यक्रम अंतर्गत श्रीमती उर्मिला कंडारी के निवास पर आयोजित सह भोज कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट एवं संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने पर सार्थक चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं मे उत्साह एवं स्नेह रहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राज गौरव नौटियाल, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अन्थवाल, जिला उपाध्यक्ष श्री विजयानंद पोखरियाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शशिबाला कैस्टवाल सहित सभी सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *