देहरादून में ‘छात्रों की गूंज’ तय स्थल पर ही होगा, गणेश गोदियाल का बड़ा बयान

Listen to this article

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के लिए देहरादून में निर्धारित स्थल की विधिवत अनुमति पूर्व में ही ली जा चुकी है। उन्होंने बताया कि निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद प्रशासन से 15, 16 और 17 जुलाई के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसकी रसीद भी कांग्रेस के पास उपलब्ध है।
गोदियाल ने कहा कि अब प्रशासन की ओर से केवल मौखिक रूप से कार्यक्रम स्थल बदलने की बात कही जा रही है, जबकि इस संबंध में कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कोई लिखित निर्देश नहीं मिलता, कार्यक्रम पूर्व निर्धारित स्थल पर ही आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है और उनके कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना कार्यक्रम तय समय और तय स्थान पर आयोजित करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *