देहरादून। उत्तराखंड शासन के शहरी विकास अनुभाग-03 ने अधिसूचना जारी करते हुए देहरादून जिले की नगर पालिका परिषद विकासनगर, नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर और नगर पंचायत सेलाकुई में नामित सभासदों की घोषणा कर दी है।

नगर पालिका परिषद विकासनगर में संदीप मोंगा, वैभव अग्रवाल, कुमारी कमलेश कश्यप और धीरेंद्र सिंह पटवाल को नामित सभासद बनाया गया है।

नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर में श्रीमती पूजा कपिल, भगवान सिंह चौहान और नरेश कन्नौजिया को नामित सभासद नियुक्त किया गया है।

नगर पंचायत सेलाकुई में हरीश बेंजवाल, राजेश प्रधान और श्रीमती उर्मिला देवी को नामित सभासद बनाया गया है।
उत्तराखंड शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्तियां उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 (उत्तराखंड राज्य में यथाप्रवर्तित) की धारा 9 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई हैं। नियुक्ति के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी नव-नामित सभासदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।




