विकासनगर: पानी की समस्या से परेशान लोगों ने जल संस्थान के सहायक अभियंता का किया घेराव

Listen to this article

विकासनगर क्षेत्र में लगातार बनी हुई पेयजल समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर सहायक अभियंता का घेराव किया और विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए खरी-खोटी सुनाई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई दिनों से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट और अधिक गंभीर हो गया है, लेकिन विभाग द्वारा समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियमित जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, जल संस्थान के अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

About The Author