‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का गुरूर चकनाचूर, जग्गा गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की गाज

ऋषिकेश। खुद को ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ बताकर कथित तौर पर लोगों में खौफ पैदा करने वाले जगजीत उर्फ जग्गा पर दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भूमि एवं पारिवारिक विवादों में दखल, धमकी, मारपीट, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसे आरोपों में जग्गा समेत तीन आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2016 से 2026 के बीच आरोपियों के खिलाफ 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद कथित रूप से गिरोह की गतिविधियां जारी थीं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जग्गा के घर से ‘KING OF उत्तराखण्ड’ लिखा बोर्ड भी बरामद किया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की छवि और दबदबे के जरिए लोगों में भय पैदा करने का प्रयास किया जाता था।

दून पुलिस की कार्रवाई के बाद कथित ‘किंग’ अब सलाखों के पीछे है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देकर किसी को भी अपना दबदबा कायम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

About The Author