यमुना के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, पुलिस-SDRF ने रस्सियों के सहारे श्रमिक को बचाया

उत्तरकाशी। यमुना नदी के तेज बहाव में फंसे 27 वर्षीय श्रमिक के लिए पुलिस, फायर और SDRF की संयुक्त टीम रविवार को देवदूत बनकर पहुंची। खरादी स्थित झूला पुल के पास नहाते समय पैर फिसलने से श्रमिक नदी के बीच फंस गया था।

डायल-112 से सूचना मिलते ही पुलिस, फायर और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव के बीच जवानों ने रस्सियों की मदद से सुरक्षित रास्ता बनाया और श्रमिक तक पहुंचकर उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू किए गए श्रमिक की पहचान सुधीर कुमार उर्फ सुजीत (27), पुत्र नरेश यादव, निवासी पूरन्दरपुर, बेतिया, बिहार के रूप में हुई।

समय रहते संयुक्त टीम की तत्परता और साहस से एक जिंदगी बच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन में जवानों के साहस, सूझबूझ और बेहतर तालमेल की लोगों ने सराहना की।

About The Author