बदरीनाथ धाम के गर्भगृह में स्पाई कैमरे से वीडियो बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

Listen to this article

चमोली। श्री बदरीनाथ धाम के गर्भगृह में स्पाई कैमरे के माध्यम से अवैध रूप से वीडियो एवं फोटो रिकॉर्डिंग करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ चमोली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालान किया। पुलिस ने आरोपी के पास से रिकॉर्ड की गई सभी वीडियो और फोटो भी मौके पर ही डिलीट करवा दीं।

पुलिस के अनुसार, श्री बदरीनाथ धाम की सुरक्षा, गोपनीयता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी दौरान एक व्यक्ति को मंदिर के गर्भगृह क्षेत्र में स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग करते हुए पकड़ा गया।

पूछताछ में उसकी पहचान जयप्रकाश पांडे पुत्र श्रद्धा प्रसाद पांडे, निवासी नोहर रोड, मुंबई के रूप में हुई। आरोपी मंदिर प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो और फोटो बना रहा था।

मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए चमोली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की। साथ ही मंदिर की गोपनीयता, सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए उसके पास मौजूद सभी अवैध वीडियो एवं फोटो तत्काल प्रभाव से डिलीट कराए गए।

चमोली पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

“आस्था के साथ अनुशासन भी आवश्यक है।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *